UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में PDA बेचेगा 611 फ्लैट्स और 72 प्लॉट्स... जानें सभी मकानों का साइज, रेट और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

त्योहारी सीजन में प्रयागराज के लोगों के लिए बंपर मौका. PDA ने 611 फ्लैटों और 72 प्लॉटों की लॉटरी निकाली. जागृति विहार, यमुना विहार में सबसे ज्यादा यूनिट्स. 25 अक्टूबर आवेदन की लास्ट डेट.

ADVERTISEMENT

UP Sarkari Flats Scheme
UP Sarkari Flats Scheme
social share
Google CTA

Prayagraj Sarkari Flats Scheme: त्योहारों का सीजन आ गया है और प्रयागराज के लोगों के लिए इस बार खुशियों के साथ-साथ अपने घर का सपना पूरा करने का शानदार मौका आया है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े 611 फ्लैट्स और 72 प्लॉटों को लॉटरी के माध्यम से आवंटित करने का बड़ा फैसला लिया है. इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है और आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. 25 अक्टूबर 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट है.