लेटेस्ट न्यूज़

Point Blank: अमेठी के इस सरकारी दफ्तर से गायब दिखे सारे कर्मचारी,आखिर कर क्या रहे थे?

ADVERTISEMENT

अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक से वायरल वीडियो में अधिकारी की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों के लापता होने का खुलासा हुआ.

social share
Google CTA

अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि जब अधिकारी छुट्टी पर थे, तो कार्यालय के कर्मचारी भी नदारद रहे. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 10 बजे तक सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में मौजूद रहें, ताकि जनता की समस्याओं को तुरंत सुना और उनका समाधान किया जा सके. बावजूद इसके, संग्रामपुर ब्लॉक कार्यालय में इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है.