लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं अंबिका मित्तल जिनसे सपा विधायक अंकित भारती ने की शादी? इनके कारोबारी परिवार की कहानी भी जानिए

गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के युवा विधायक अंकित भारती ने शादी कर ली है. अंकित भारती ने व्यवसायी आलोक मित्तल की बेटी अंबिका मित्तल से शादी की है.

ADVERTISEMENT

MLA  Ankit bharti and his wife ambika
MLA Ankit bharti and his wife ambika
social share
Google CTA

गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के युवा विधायक अंकित भारती ने शादी कर ली है. अंकित भारती ने व्यवसायी आलोक मित्तल की बेटी अंबिका मित्तल से शादी की है. दोनों के शादी और सगाई से जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. अंकित भारती ने 16 अक्टूबर को नैनीताल के प्राइवेट रिसॉर्ट में शादी की है. ऐसे में आज सपा के मुखिया अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव और कई नेता, सांसद, विधायक उन्हें आशीर्वाद देने उनके पैतृक गांव रामपुर माझा पहुंचे हैं.