लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली में टला बड़ा रेल हादसा, बुलडोजर से टकराई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नींबूपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन वाराणसी रेल रूट पर विकास नगर स्टेशन के पास उस वक्त एक रेल हादसा हो गया जब बनारस से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक बुलडोजर से टकरा गई. चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नींबूपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुए इस हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया.उधर सूचना मिलते ही वाराणसी से रेल अधिकारी और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया.इस हादसे में बुलडोजर के चालक को चोट आई है. उधर इस हादसे के बाद दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन वाराणसी रेल रूट पर तकरीबन 4 घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा. रेलवे ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दिया है.