लेटेस्ट न्यूज़

सूरज चला रहा था ऑल्टो और उसे लेकर नहर में घुस गया! इसमें बैठे बाकी 5 मारे गए सिर्फ वही बचा, लखीमपुर का खौफनाक हादसा

Lakhimpur Accident: लखीमपुर में एक शादी समारोह से लौट रही एक ऑल्टो कार सोती सायफन में गिर गई. इस दौरान कार में बैठे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कार ड्राइवर सूरज का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. इस हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार, अंधेरा और कोहरा बताया जा रहा है जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया.

ADVERTISEMENT

Car falls into canal
Car falls into canal
social share
google news

Lakhipur Road Accident: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पारस पुरवा गांव के पास एक शादी समारोह से लौट रही एक ऑल्टो कार सोती सायफन में गिर गई. इस दौरान कार में बैठे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ड्राइवर और अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस शादी फंक्शन में नहर विभाग में तैनात चार कर्मचारी अपने साथियों के साथ शामिल होने लखीमपुर पहुंचे थे. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये उनकी जिंदगी की आखिरी रात है.