लेटेस्ट न्यूज़

सामने से आ रहे थे पत्थर, इधर से फेंके जा रही थीं ईंटें... महक-परी के हाथ में था डंडा, संभल में खूब मचा घमासान

Mehak and Pari Video:उत्तर प्रदेश के संभल में मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी पड़ोसियों के साथ हिंसक मारपीट को लेकर चर्चा में हैं. बच्चों के खेल से शुरू हुए विवाद में लाठी-डंडे चले, जिसमें बहनों के पिता समेत तीन लोग घायल हुए.

ADVERTISEMENT

Mehak and Pari Video
Mehak and Pari Video
social share
google news

Mehak and Pari Video: उत्तर प्रदेश के संभल की मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी कोई वायरल रील नहीं है. दरअसल महक-परी की उनके पड़ोसियों के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते ये मामला इतना बढ़ गया कि इसमें यूट्यूबर बहनों के पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.