यूपी में 2741 करोड़ की मेगा स्कीम लॉन्च! योगी सरकार का बड़ा ऐलान, बदल जाएगी हवा की तस्वीर
ADVERTISEMENT
UP Air Shed Project: उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की एयर शेड आधारित स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ ही ₹355 करोड़ के वृक्षारोपण महा अभियान 2026 का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य प्रदेश में वायु प्रदूषण कम करना और हरियाली बढ़ाना है.
UP Air Shed Project: उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. प्रदेश सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से ₹2,741 करोड़ की लागत वाली देश की पहली एयर शेड आधारित स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है. इसी मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महा अभियान 2026 का भी शुभारंभ किया, जिसके तहत इस वर्ष ₹355 करोड़ की लागत से बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य तय किया गया है. सरकार का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन आंदोलन का रूप दिया जाए.
