लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: शिक्षा और पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें अधिकारी- सीडीओ दयानंद प्रसाद

Gonda Education News: गोण्डा में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित जिला अनुश्रवण और पोषण समिति की बैठक में शिक्षा व पोषण योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित औचक निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए गए.

ADVERTISEMENT

शिक्षा और पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें अधिकारी- सीडीओ दयानंद प्रसाद
शिक्षा और पोषण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें अधिकारी- सीडीओ दयानंद प्रसाद
social share
Google CTA

Gonda News: जिला पंचायत सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें तथा किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही या देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी बैठक के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट एवं आंकड़े निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं. उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देनी चाहिए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचना चाहिए.