लेटेस्ट न्यूज़

2027 विधानसभा चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ ही होंगे बीजेपी का चेहरा, रणनीति हुई फाइनल

ADVERTISEMENT

UP Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना प्रमुख चेहरा बनाने का फैसला किया है. कानपुर में हुई पार्टी बैठक में इस रणनीति पर सहमति बनी, जहां उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की योजना तय की गई.

social share
Google CTA

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को लेकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक निर्णय लिया है. पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ को ही अपना प्रमुख चेहरा बनाया जाएगा. यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की ओर से की गई है, जिसमें उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है. यह फैसला कानपुर में हुई पार्टी बैठक के दौरान लिया गया बताया जा रहा है.