लेटेस्ट न्यूज़

शामली में आयुष मलिक के नमाज पढ़ने पर मचा बवाल, हज-कलमा और जकात... अब मौलाना कासमी का भी आ गया बयान

शामली में धर्म परिवर्तन को लेकर शुरू हुए विवाद पर मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती साजिद कासमी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद का धर्म अपनाने की आजादी देता है और इस मुद्दे पर किसी भी तरह का सांप्रदायिक तनाव पैदा नहीं होना चाहिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक हिंदू युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस पूरे विवाद पर अब जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारी और मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती साजिद कासमी का बड़ा बयान सामने आया है.