UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस के सिपाही को कितना मिलेगा नकद इनाम? लड़की की जान बचाने के लिए गहरे तालाब में लगाई थी छलांग

फतेहपुर सीकरी में यूपी पुलिस के ट्रेनी सिपाही दीपक सोलंकी ने अपनी जान जोखिम में डालकर 25 फीट गहरे तालाब में डूब रही युवती को बचाया. उनकी बहादुरी और सूझबूझ से युवती की जान बच गई, जिसके लिए आगरा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सम्मानित करने का एलान किया है.

ADVERTISEMENT

Deepak Solanki
दीपक सोलंकी लड़की को बचाते हुए
social share
google news

Agra News: सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस के कड़े रवैए की चर्चा होती है, लेकिन आगरा के फतेहपुर सीकरी से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है. हर कोई बस एक ही लड़के की बहादुरी की बातें कर रहा है... नाम है दीपक सोलंकी. दीपक उत्तर प्रदेश पुलिस में एक रिक्रूट आरक्षी (ट्रेनी सिपाही) हैं. उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक लड़की को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया.