Amethi Death Mystery: अमेठी में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Amethi News: अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रेम विवाह के दो वर्ष बाद महिला का शव फंदे से लटका मिला. मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Amethi Crime News
Amethi News: जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. विवाहिता का शव गांव में फांसी के फंदे से लटकता मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
