फायरिंग विवाद के बाद लटकी है गिरफ्तारी की तलवार, इस बीच कहां गायब हैं खान सर?
पटना फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गार्ड्स के बयान के बाद उनकी तलाश तेज हो गई है. गिरफ्तारी की आशंका के बीच पुलिस छापेमारी कर रही है और कानूनी गतिविधियां भी तेज हैं.
ADVERTISEMENT

Khan Sir News, where is khan sir, khan sir fir
पटना में दो फेमस शिक्षकों के बीच वर्चस्व की जंग अब कानूनी रूप से चरम पर पहुंच चुकी है. कोचिंग विवाद और सरेआम फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी बनने के बाद 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खान सर आखिर हैं कहां? पुलिस सूत्रों और स्थानीय कयासों की मानें तो कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और अटेंप्ट टू मर्डर की एफआईआर दर्ज होने के बाद से खान सर कथित तौर पर फरार चल रहे हैं. पुलिस की डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन खान सर का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है.
