लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के खोड़ा में भारी पुलिस बल की तैनाती, सूर्य चौहान मर्डर केस के बाद जुम्मे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ADVERTISEMENT

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्य चौहान हत्याकांड के बाद शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाके में लगभग 1000 पुलिसकर्मी, आरआरएफ और ड्रोन टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.

social share
Google CTA

Surya Chauhan Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सूर्य प्रताप चौहान हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है.