लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Conversion Case: सीतापुर में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 16 लोग हिरासत में, बाइबिल समेत सामग्री बरामद

Sitapur Police Raid in Mishrikh: सीतापुर के मिश्रिख में कथित धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा. मौके से धार्मिक साहित्य बरामद कर 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Sitapur Police Action
Sitapur Police Action
social share
Google CTA

Sitapur News: मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई की है. सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर एक व्यक्ति समेत लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन से जुड़ा आयोजन चल रहा है. सूचना पर सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.