UP Gold Silver Rate Today: चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, यूपी में फिर से बदल गए गोल्ड-सिल्वर के दाम, देखें अपने शहर में आज का ताजा भाव
उत्तर प्रदेश में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी 12,100 रुपये टूटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Rate Today
उत्तर प्रदेश में आज सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. 27 जुलाई के ताजा रेट के अनुसार, प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमत में बड़ी कमी आई है. आज 24 कैरेट सोना 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले 10 रुपये सस्ता है. वहीं चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जो एक दिन पहले की तुलना में 12,100 रुपये कम है. बता दें हमने यह जानकारी @nixinfo से ली है.
