लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर पर छात्रों की मदद करने वाले जुनैद के पिता आए सामने, पुलिस पूछताछ पर कही ये बात

NEET-UG पेपर लीक आंदोलन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद के पिता का वीडियो सामने आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. गाजियाबाद पुलिस ने भी पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में जुनैद और उनके पिता
तस्वीर में जुनैद और उनके पिता
social share
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ चले छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के रहने वाले मोहम्मद जुनैद का नाम लगातार चर्चा में रहा. प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए एक महीने से ज्यादा समय तक खाने-पीने की व्यवस्था करने वाले जुनैद के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. हाल ही में जुनैद ने आरोप लगाया था कि छात्रों की मदद करने की वजह से उनके परिवार को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा.