Saharanpur News: युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खबर में जानिए पूरा मामला
Saharanpur Forced Conversion Case: सहारनपुर में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड और धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खबर में जानिए पूरा मामला
Saharanpur News: सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, उसका ब्रेनवॉश किया और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए झूठे प्रलोभन दिए. आरोप है कि आरोपी ने आर्थिक सहायता, नौकरी और बेहतर जीवन का लालच देकर युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
