लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather 27 July 2026: रात की बारिश से मिली राहत, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, जानिए आज का तापमान

Amethi Weather Alert: अमेठी में रविवार देर रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार को 35 डिग्री तापमान और तेज धूप के बीच बढ़ी उमस ने परेशानी बढ़ा दी. बारिश से किसानों के खेतों में नमी पहुंची, जबकि मौसम विभाग ने अगले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

 रात की बारिश से मिली राहत, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, जानिए आज का तापमान
रात की बारिश से मिली राहत, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, जानिए आज का तापमान
social share
Google CTA

Amethi News: मौसम ने महज कुछ घंटों में अपना मिजाज बदल लिया. रविवार देर रात हुई बारिश से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा और ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप निकल आई. सुबह 9बजे तक आसमान साफ होने के साथ उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर हो गए. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण गर्मी का एहसास सामान्य से ज्यादा रहा.