UPTak Baithak Logo

टीका लगाने पर मारे जाते थे ताने… बदायूं में दारोगा मेघश्याम गौतम की मौत के बाद बेटी बोली- ‘सीनियर शहीद अली करते थे परेशान’

बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर मेघश्याम गौतम की संदिग्ध मौत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. परिजनों ने धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाकर मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

SI Death News
SI Death News
social share
Google CTA

बदायूं में न्यायालय सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर मेघश्याम गौतम की संदिग्ध मौत का मामला सुर्खियों में है. सब इंस्पेक्टर मेघश्याम गौतम की मौत का मामला अब धार्मिक आस्था और कथित मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के चलते नया मोड़ लेता दिख रहा है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेघश्याम गौतम को माथे पर टीका लगाकर ड्यूटी पर आने को लेकर टिप्पणी का सामना करना पड़ता था. परिवार का दावा है कि उनकी धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाया जाता था और इसी बात को लेकर वे मानसिक तनाव में थे. हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी-मॉर्टम हैंगिंग की पुष्टि की है और कहा है कि लिखित शिकायत मिलने पर हर पहलू की जांच की जाएगी.