अब विधायक बनेंगे पवन सिंह! बिहार चुनाव में धुआंधार प्रचार करने का पवन सिंह को मिल गया बड़ा इनाम
Pawan Singh MLC Candidate: बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चला है. शाहाबाद में एनडीए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पवन सिंह को पार्टी ने राजनीतिक इनाम दिया, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh MLC Candidate: बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर चल रही भारी सियासी हलचल और सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने एक ऐसा नाम शामिल किया है जिसकी चर्चा लोकसभा से लेकर राज्यसभा और विधानसभा चुनाव तक लगातार हो रही थी. बता दें कि ये नाम कोई और नहीं पवन सिंह का है. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. बीजेपी ने शाहाबाद के इलाके में धुआंधार प्रचार करने और एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने का बड़ा इनाम देते हुए पवन सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
