लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Ramsar Site 2026: बलिया का जलवा, सुरहा ताल बना भारत की 100 वीं रामसर साइट, अब दुनिया देखेगी बागी बलिया का इको-टूरिज्म

Ballia Wetland: बलिया के जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को रामसर साइट का दर्जा मिलने से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है. क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia Wetland: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल) को रामसर साइट घोषित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से इसे वैश्विक पहचान प्राप्त होगी, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है. पर्यटकों की सुविधाओं के विकास के लिए उत्तर प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड निरंतर प्रयासरत है. सुरहा ताल के समीप विभिन्न पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि यहां आने वाले आगंतुक एक यादगार अनुभव प्राप्त कर सकें.