लेटेस्ट न्यूज़

सपना ने 12 साल पहले बलराम से की थी लव मैरिज, अब नए प्रेमी संग हो गई फरार, CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 12 साल पहले लव मैरिज करने वाली सपना अपने नए प्रेमी के साथ फरार हो गई. ये पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई. पति बलराम ने आरोप लगाया कि पत्नी जेवरात और नकदी भी साथ ले गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल पहले लव मैरिज कर अपना घर बसाने वाली एक महिला अचानक अपने पति को छोड़कर नए प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला की पूरी फरारी CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी न केवल उसके साथ बेवफाई कर चली गई, बल्कि घर के जेवरात और नकदी भी साथ ले गई. इस घटना ने महरौनी कोतवाली क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है.