लेटेस्ट न्यूज़

रात के समय मस्जिदों में पहुंची मुजफ्फरनगर पुलिस और लाउडस्पीकर को लेकर ले लिया तगड़ा एक्शन, यहां हुआ क्या?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर नियम के खिलाफ लगे लाउडस्पीकर हटाने का अभियान शुरू किया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में पुलिस ने 40 लाउडस्पीकर हटाए, जिनकी आवाज कानूनी सीमा से अधिक थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर नियम के खिलाफ लगे लाउडस्पीकर हटाने के लिए खास अभियान शुरू किया है. बता दें कि पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर मस्जिदों से 40 ऐसे लाउडस्पीकर हटाए हैं, जिनकी आवाज नॉइज पॉल्यूशन की कानूनी सीमा से अधिक थी. पुलिस के अनुसार, ये लाउडस्पीकर आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे. अधिकारियों ने ये साफ कहा है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी धार्मिक स्थलों से सभी नियम का विरुद्ध करने वाले लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे.