लेटेस्ट न्यूज़

BHU में देर रात जंग! छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच 3 घंटों तक चला भीषण पथराव, भयानक हिंसा में कई घायल

वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में देर रात छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और भगदड़ हुई. कई छात्र और सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस और PAC तैनात कर कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का कैंपस में देर रात छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा. बता दें कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला कुछ ही देर में पथराव, भगदड़ और तोड़फोड़ में बदल गया. जब हालात काबू से बाहर होने लगे तो प्रशासन को पुलिस और पीएससी की मदद लेनी पड़ी. इस हिंसक झड़प में कई छात्र, सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि घटना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.