लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव के मकान नबंर 57 में 42 वोटर्स के नाम निकले फर्जी, पते पर मिले ये 3 लोग कौन थे?

उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उन्नाव में एक ही घर के पते पर 42 फर्जी वोटरों के नाम सामने आए हैं जो उस पते पर रहते ही नहीं हैं और ना ही उनके बारे में किसी के पास कोई जानकारी है. BLO राजीव त्रिपाठी को इस पते पर सिर्फ तीन लोग ऐसे मिले जो मौके पर मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

fake voters name found in unnao
fake voters name found in unnao
social share
google news

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR का मामला इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. SIR प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे BLO की मौत की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच यूपी के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उन्नाव में एक ही घर के पते पर 42 फर्जी वोटरों के नाम सामने आए हैं जो उस पते पर रहते ही नहीं हैं और ना ही उनके बारे में किसी के पास कोई जानकारी है. BLO राजीव त्रिपाठी को इस पते पर सिर्फ तीन लोग ऐसे मिले जो मौके पर मौजूद थे. ऐसे में अब प्रशासन इन लोगों का पता लगाने में जुट गई है.