लेटेस्ट न्यूज़

SBI ने 900+ पदों के लिए जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, लाखों में मिलेगी सैलरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 996 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी नई भर्ती योजना के तहत स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. बता दें कि इस भर्ती के तहत 996 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिएआवेदन करने की लास्ट डेट 23 दिसंबर 2025 रखी गई है. खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.