लेटेस्ट न्यूज़

संतकबीरनगर में जमीन विवाद में चली गोलियां, 15 लोगों ने खेत में घुसकर की फायरिंग, रामकेश यादव और प्रहलाद यादव की मौत

संतकबीरनगर के जमोहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. रविवार को गेहूं की बुवाई के दौरान करीब 15 लोगों ने खेत में पहुंचकर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. गोली लगने से रामकेश यादव और प्रहलाद यादव की मौत हो गई, जबकि घनश्याम और सहल यादव घायल हो गए. दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. गांव में पुलिस बल तैनात है.

ADVERTISEMENT

Sant Kabir Nagar News
Sant Kabir Nagar News
social share
Google CTA

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. मेहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव के बाड़ों सिवान में रविवार दोपहर गेहूं की बुवाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि बाइकों से पहुंचे करीब 15 लोगों ने खेत में मौजूद लोगों पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और लाठी-डंडों से हमला किया. इस घटना में गोली लगने से रामकेश यादव और प्रहलाद यादव की मौत हो गई, जबकि घनश्याम यादव और सहल यादव घायल हो गए. बता दें दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

गेहूं की बुवाई के दौरान खेत में पहुंचे हमलावर

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जमोहरा गांव के बाड़ों सिवान में प्रहलाद, घनश्याम, सहल और ट्रैक्टर चालक रामकेश खेत में गेहूं की बुवाई करा रहे थे. इसी दौरान अजय यादव और मुरलीधर यादव के साथ करीब 15 लोग बाइकों से वहां पहुंच गए. आरोप है कि खेत में पहुंचते ही हमलावरों ने असलहों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसके बाद लाठी-डंडों से भी हमला किया गया. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान आरोपियों ने एक बाइक में आग भी लगा दी. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच संबंधित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

यह भी पढ़ें- कानपुर में पोस्ट ऑफिस में सालों तक जमा करते रहे पैसा, मैच्योरिटी पर खाते में निकला जीरो बैलेंस

दो लोगों को मृत घोषित किया गया

गोलीबारी और लाठी-डंडों के हमले में प्रहलाद, रामकेश, घनश्याम और सहल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल पहुंचाया गया. वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रहलाद और रामकेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घनश्याम और सहल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया.

7 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसपी संदीप कुमार मीना, डीएम अनुज मलिक, एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मुरली यादव, अजय यादव, आकाश, सुग्रीव यादव, सुनील यादव और राकेश यादव समेत सात नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस टीमों को लगाया गया है.

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए GF ने अपने ही घर की खाली कर दीं तिजोरियां, सतेंद्र महंगे बाइक और फोन से बनाता था भौकाल

आरोपियों की तलाश जारी

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं.' गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. फिलहाल पुलिस जमीन विवाद के पीछे की वजह और हमले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.