UPTak Baithak Logo

सनातन के काम में आने वाली बाधाओं को डंडा लेकर दूर करेंगे स्वयंसेवक... बांदा में राम मंदिर पर भी बोले भागवत

संघ प्रमुख ने बुधवार को चित्रकूट के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय के जन्मशताब्दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ लोग उभरते भारत को दबाने की कोशिश रहे हैं. यह सत्य भारत है, जो कभी दबता नहीं है.

ADVERTISEMENT

RSS Chief Mohan Bhagwat
RSS Chief Mohan Bhagwat
social share
Google CTA

RSS chief Mohan Bhagwat in Chitrakoot: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सनातन और संतों के काम में आने वाली बाधाओं को संघ के स्वयंसेवक 'डंडा' लेकर दूर करेंगे. संघ प्रमुख ने बुधवार को चित्रकूट के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित युग तुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय के जन्मशताब्दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ लोग उभरते भारत को दबाने की कोशिश रहे हैं. यह सत्य भारत है, जो कभी दबता नहीं है. यह हर संकट से उबर कर आगे बढ़ता रहेगा. सनातन और संतों के काम में आने वाली बाधाओं को संघ के स्वयंसेवक डंडा लेकर दूर करेंगे.'