‘फूलन देवी बनकर लूंगी बदला...’ बदांयू में जलती झोपड़ी के सामने रोते हुए लड़की ने कही ये बात, तो अब पुलिस ने बताई बिल्कुल अलग कहानी!
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के लाभारी गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहा विवाद अब जलती झोपड़ी, वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. वीडियो में शिवानी कश्यप नाम की लड़की जलती झोपड़ी के सामने खड़ी होकर पुलिस और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है.
ADVERTISEMENT

Badaun Shivani Kashyap News
Badaun Shivani Kashyap News: बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के लाभारी गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहा विवाद अब जलती झोपड़ी, वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. वीडियो में शिवानी कश्यप नाम की लड़की जलती झोपड़ी के सामने खड़ी होकर पुलिस और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है. वह दावा करती है कि टीम जबरन उसके घर में घुसी और झोपड़ी में आग लगा दी. इसी दौरान उसने कहा, 'फूलन देवी बनकर लूंगी बदला.' वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. हालांकि पुलिस का दावा इससे अलग है. पुलिस के मुताबिक झोपड़ी में आग खुद लगाई गई और बाद में घटना को दूसरे तरीके से पेश किया गया.
