रसिक दुलारी की मौत पर राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने तोड़ी चुप्पी, प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने कही ये बात!
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला घटना के करीब 9 दिन बाद भी चर्चा में है. शनिवार को परिजन घटना की सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आश्रम के बाहर पहुंचे और हंगामा किया.
ADVERTISEMENT

Rasik Dulari and Premanand Maharaj
Radha Keli Kunj Ashram News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला घटना के करीब 9 दिन बाद भी चर्चा में है. शनिवार को परिजन घटना की सच्चाई सामने लाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आश्रम के बाहर पहुंचे और हंगामा किया. परिजनों के मुताबिक अब तक FIR दर्ज होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं रसिक दुलारी के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट व अंग कटे होने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
