₹2250 के लिए पहले पिलाई शराब, फिर करंट लगाकर मार डाला..., लखनऊ में बिरजू ने अपने ही दोस्त राजा को मौत के घाट उतारा!
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में चंद रुपयों के लालच में दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बिरजू ने अपने दोस्त सचिन उर्फ राजा को पहले शराब पिलाई और नशे में बेसुध होने के बाद बिजली के खुले तार और लोहे के कूलर से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

Lucknow Raja Murder Case (Photo Representational)
Lucknow Raja Murder Case: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में चंद रुपयों के लालच में दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बिरजू ने अपने दोस्त सचिन उर्फ राजा को पहले शराब पिलाई और नशे में बेसुध होने के बाद बिजली के खुले तार और लोहे के कूलर से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने शव को घसीटकर पड़ोसी के घर के बाहर फेंक दिया, ताकि पूरी घटना हादसा लगे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामान और 2250 रुपये बरामद किए हैं.
