बलिया में भाई आयुष यादव की मौत पर बहन बोली- … मैं हत्यारों को गोली मारूंगी!
बलिया का आयुष यादव हत्याकांड इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बेल्थरा रोड पर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक की बहन प्राची यादव का आक्रोश फूट पड़ा. इस दौरान प्राची ने कहा कि अगर प्रशासन आरोपियों को गोली नहीं मारती है तो मैं उन्हें गोली मार दूंगी.
ADVERTISEMENT

Ayush Yadav and his sister
Ayush Yadav Murder Case: बलिया का आयुष यादव हत्याकांड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. परिवार का आरोप है कि आयुष की हत्या जिन लोगों ने की है उनकी उससे पुरानी रंजिश चल रही थी. लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर किसी तरह की कार्रवाई ना होने के चलते आयुष के परिजनों में काफी नाराजगी है. इस बीच आयुष की छोटी बहन ने यूपी Tak से बात करते हुए सीएम योगी से भाई के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाने की अपील की. इसके साथ ही प्राची ने कहा कि अगर प्रशासन ने अपराधियों को गोली नहीं मारी तो वह खुद उन्हें गोली मार देगी.