लेटेस्ट न्यूज़

इटावा के मनीष यादव की बोरे में मिली थी बॉडी, प्रेमिका के भाई ने मार डाला! आरोपी के बारे में जानकर सन्न रह जाएंगे

Etawah Crime News: इटावा में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने वाले 25 साल के मनीष यादव की बोरे में बॉडी मिली थी. अब इस केस का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Etawah News, Etawah crime, Etawah Student Murder Case, Manish Yadav Death News, UP Crime, Student Body Found in Sack, Etawah Police Investigation
UP News
social share
google news

UP News: इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र के एक गांव में बीते 20 फरवरी के दिन डीएफसी रेलवे ट्रैक पर बोरे में एक शव को बरामद किया गया था. जब पुलिस ने शव की पहचान की तो वह मनीष यादव का निकला. मनीष के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी थी. वह 18 फरवरी से गायब था. मगर अब उसका शव पुलिस को मिला था. साफ था कि उसकी हत्या की गई थी और शव को बोरे में बंद कर दिया गया था. अब इस केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.