लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया के पास है 81 साल पुरानी जीप, इसमें साल 1944 में क्यों लगाया जाता था फावड़ा और कुदाल

कुंडा के बेंती राजभवन में सुरक्षित है 1944 की ऐतिहासिक जीप. राजा भैया के संरक्षण में मौजूद इस 'द्वितीय विश्व युद्ध के चमत्कार' में 81 साल बाद भी जंग नहीं लगी. खबर में आगे देखें इस जीप की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Photo : Raja Bhaiya
Photo Credit: @JSDL_Official
social share
Google CTA

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया. जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक राजा भैया अपनी रॉयल लाइफ के लिए जाने जाते हैं. उनके पास महंगे विदेशी हथियारों के जखीरे से लेकर लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है. जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि राजा भैया के पास एक ऐसी जीप है जो 81 साल पुरानी है. बताया गया है कि इस जीप को राजा भैया के राजभवन बैंती में सुरक्षित रखा गया है. जीप की खासियत के साथ जानिए इसकी पूरी कहानी.