लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर में एयरफोर्स जवान प्रथम और उनके शिक्षक पिता को जमीन पर गिरा बुरी तरह लातों से मारा! फिर ये पता चला

Air Force soldier beaten: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एयरफोर्स जवान और उनके शिक्षक पिता की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है. जहांगीराबाद में घुड़चढ़ी के दौरान स्कूटी का हॉर्न बजाने पर हुए मामूली विवाद में नशे में धुत दबंगों ने पिता-पुत्र को लात-घूसों और बेल्ट से जमकर पीटा.

ADVERTISEMENT

Air Force soldier beaten
Air Force soldier beaten
social share
google news

Air Force soldier beaten:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 15 से 20 लोगों की भीड़ मिलकर दो लोगों को लात-घूसों से बुरी तरह पीटती नजर आ रही है. वीडियो में मार खाता ये शख्स कोई आम आदमी नहीं एयर फोर्स का जवान है जो अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहा था. इस दौरान बीच रास्ते पर घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था. बताया जा रहा है कि भीड़ को देखते हुए एयर फोर्स के जवान प्रथम ने हॉर्न बजा दिया था जिसे लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हाथापाई तक पहुंच गया. इस दौरान नशे में धुत बारातियों और दबंगों ने प्रथम और उनके पिता को बुरी तरह पीटा गया. इस बर्बरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.