UPTak Baithak Logo

मेरठ में मुस्लिमों ने लिया दिल्ली रोड पर बनी मस्जिद हटाने का फैसला, सामने आई ये वजह

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का काम तेजी से चल रहा है. इस परियोजना के तहत मेरठ में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित एक मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू किया गया है. प्रशासन का कहना है कि मस्जिद निर्माण के रास्ते में आ रही थी, जिससे रैपिड रेल के काम में रूकावट आ रही थी.

ADVERTISEMENT

Meerut Rapid Rail Project
Meerut Rapid Rail Project
social share
google news

UP News: मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का काम तेजी से चल रहा है. इस परियोजना के तहत मेरठ में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित एक मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू किया गया है. प्रशासन का कहना है कि मस्जिद निर्माण के रास्ते में आ रही थी, जिससे रैपिड रेल के काम में रूकावट आ रही थी. इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों ने मस्जिद प्रबंधन और स्थानीय लोगों से कई दौर की बातचीत की, जिसके बाद आपसी सहमति से इसे हटाने का निर्णय लिया गया.