झांसी की लेखपाल रिचा ने नीरज पर लगाया शराब पीकर मारपीट का आरोप, बोली- हमारी कभी शादी नहीं हुई थी
Jhansi Lekhpal Richa & Neeraj Story: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आया नीरज विश्वकर्मा और लेखपाल रिचा सोनी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Jhansi Neeraj and Richa Case Update
Jhansi Lekhpal Richa & Neeraj Story: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आया नीरज विश्वकर्मा और लेखपाल रिचा सोनी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल, नीरज ने आरोप लगाया है कि उसने मजदूरी कर अपनी पत्नी रिचा को पढ़ाया लिखाया था, लेकिन लेखपाल बनने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई. इस बीच रिचा ने यूपी Tak के कैमरे पर सामने आकर अपना पक्ष सुनाया है. रिचा के अनुसार, उसकी कभी नीरज से शादी हुई ही नहीं थी. वहीं, नीरज का दावा है कि उसने रिचा से प्रेम विवाह किया था. अब आप खबर में आगे जानिए रिचा ने क्या कहा और फिर उसका नीरज ने क्या पलटवार किया.