लेटेस्ट न्यूज़

कपड़े अस्त-व्यस्त, हर तरफ खून ही खून… जलनिगम में काम करने वाली महिला के साथ क्या किया गया?

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में महिला जल निगम कर्मी का शव जिस हालत में मिला है, उससे हड़कंप मच गया है. महिला को निर्ममता के साथ मारा गया है. उसे दर्दनाक मौत दी गई है.

ADVERTISEMENT

Unnao murder, Jal Nigam worker, suspected rape, forensic investigation, Achalganj police, Uttar Pradesh crime, woman found dead, rural crime UP, Unnao incident, up news, up crime news, उन्नाव, उन्नाव न्यूज
UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
social share
google news

UP News: उन्नाव के अचलगंज के नथई सिंह गांव में एक महिला का शव बेहद सनसनीखेज हालत में मिला. महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे और शव खून से लथपथ था. महिला की बॉडी खेत में बने मकान में पड़ी मिली. मृतक महिला जल निगम कर्मी बताई जा रही है. जैसे ही शव की सूचना आस-पास फैली, हड़कंप मच गया. ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है और फिर उसका कत्ल कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है.