दबंग मनीष यादव ने 70 साल के बुजुर्ग कमला कांत दुबे पर चढ़वा दी कार! दे डाली खौफनाक मौत, हैवानियत की हद पार
UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही में 70 साल के बुजुर्ग कमला कांत दुबे को दर्दनाक मौत दी गई. उनके ऊपर कार चढ़ा कर उनका कत्ल कर दिया गया. बता दें कि बुजुर्ग ग्राम प्रधान और दबंग मनीष यादव के खिलाफ शिकायत कर रहे थे. अब पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना का वीडियो भी आया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत बुजुर्ग कमला कांत दुबे को जिस तरह से चुकानी पड़ी, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है. कमला कांत दुबे ने शायद ही सोचा था कि ग्राम प्रधान मनीष यादव के घोटालों, घपलों को उजागर करना, उनके और उनके परिवार के लिए इतना भारी पड़ जाएगा. अब 70 साल के बुजुर्ग कमला कांत दुबे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पीड़ित परिवार समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर वित्तीय अनियमितता को उजागर करना इतना बड़ा गुनाह कैसे बन गया जिससे उनके पिता का कत्ल कर दिया गया.









