लेटेस्ट न्यूज़

जिंदगी भर गोलू के साथ ही रहूंगी... थाने में बेटी नम्रता दुबे ने कही ये बात तो उसी वक्त पिता वासुदेव की बिगड़ गई तबीयत

UP News: झांसी की नम्रता दुबे यूपी पुलिस में सिपाही गोलू के साथ भाग गई. लड़की की सगाई हाल ही में हुई थी. परिवार ने अपहरण और हत्या में तहरीर दी. तभी गोलू और नम्रता दुबे थाने पहुंच गए. फिर यहां जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.

ADVERTISEMENT

Jhansi, Jhansi News, Jhansi Police, Jhansi Viral News, Jhansi Love Marriage Case, Jhansi Namrata Dubey Case, Girl eloped with lover, UP News, UP Viral News, झांसी, झांसी न्यूज, झांसी पुलिस, झांसी वायरल न्यूज, झांसी लव मैरिज केस
UP News
social share
google news

UP News: झांसी के बबीना में रहने वाले वासुदेव दुबे ने अपनी बेटी नम्रता दुबे को पाला-पोसा और बढ़ा किया. ग्रेजुएशन कर रही बेटी की उम्र 22 साल हुई तो पिता को उसकी शादी की चिंता हुई. मगर उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी का दिल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही गोलू भार्गव 6 साल पहले ही जीत चुका है और बेटी उसके प्यार में हैं. जब पिता और परिवार को बेटी के इस अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया. मगर प्यार में पड़ी बेटी ने किसी की एक नहीं सुनी और जब परिजनों ने उसका जबरन रिश्ता करना चाहा तो नम्रता अपने प्यार के साथ भाग गई.