UPTak Baithak Logo

बांदा में मोरंग माफियाओं से हर ट्रक पर ली जा रही थी 7000 रुपये की रिश्वत… एसपी पलाश बंसल ने इन 2 पुलिसवालों को किया सस्पेंड

यूपी के बांदा जिले में मोरंग वाहनों को निकलवाने के लिए वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रति ट्रक निकलवाने के लिए 7000 रुपये की रिश्वत ली जा रही थी.

ADVERTISEMENT

SP Palash Bansal
SP Palash Bansal
social share
Google CTA

यूपी के बांदा जिले में मोरंग वाहनों को निकलवाने के लिए वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रति ट्रक निकलवाने के लिए 7000 रुपये की रिश्वत ली जा रही थी. मामले में एक्शन लेते हुए बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बदौसा थानाप्रभारी कुलदीप कुमार और सिपाही अनुराग को निलंबित कर दिया है. साथ ही जिले में लंबे समय से जमे 149 पुलिसकर्मियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर कर दिया गया है.एसपी की कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है.