गाजीपुर: SP-BSP दिखी साथ, MP अफजाल और MLA ओम प्रकाश सिंह ने साथ फीता काट दिखाई जुगलबंदी
प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन भले ही टूट गया हो. मगर गाजीपुर में आज भी सपा और बसपा के बीच जुगलबंदी देखने को…
ADVERTISEMENT
प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन भले ही टूट गया हो. मगर गाजीपुर में आज भी सपा और बसपा के बीच जुगलबंदी देखने को मिल रही है. हुआ यूं कि मंगलवार को गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के लोकसभा क्षेत्र में PMJSY के तहत बनीं तीन सड़कों का उद्धघाटन कार्यकम था. इस मौके पर गाजीपुर के जमानिया विधानसभा सीट से विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह ने भी अपनी शिरकत दी. दोनों नेताओं ने इस दौरान मिलकर फीता काटा, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है.