UPTak Baithak Logo

मेरठ का पूरा बिंदल परिवार एक्सिडेंट में हो गया खत्म, हादसे से पहले घर फोन करके ये कहा था

मेरठ का रहने वाला बिंदल परिवार राजस्थान में जीण माता के दर्शन करने और बालाजी के दर्शन करने आया था. परिवार के 7 सदस्य यानी पूरा परिवार ही मंदिर दर्शन करने आया था. मगर अब ये पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया है.

ADVERTISEMENT

Meerut
Meerut
social share
Google CTA

UP News: मेरठ का रहने वाला बिंदल परिवार राजस्थान में जीण माता के दर्शन करने और बालाजी के दर्शन करने आया था. परिवार के 7 सदस्य यानी पूरा परिवार ही मंदिर दर्शन करने राजस्थान आया था. मगर अब ये पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया है. दरअसल राजस्थान के सीकर में बिंदल परिवार अपनी गाड़ी से जा रहा था. तभी फतेहपुर थाना इलाके में गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई.