पहले लड़की को मोलेस्ट किया फिर 7 महीने बाद घर में घुस उसके भाई को मार डाला...पीलीभीत की इस बेटी के साथ बहुत बुरा हुआ
UP News: पीलीभीत से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 7 महीने पहले एक छात्रा से छेड़खानी की गई. अब उसके भाई के साथ कांड कर दिया गया है. जानिए ये पूरा सनसनीखेज मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 7 महीने पहले एक छात्रा से छेड़खानी की जाती है. जब वह विरोध करती है तो आरोपी उसके घर में जाकर उसके परिवार के साथ अभद्रता करते हैं और परिजनों के साथ मारपीट करते हैं. इस दौरान हथियार भी लहराए जाते हैं और छात्रा के परिवार को डराने की कोशिश भी की जाती है. इसके बाद छात्रा और उसका परिवार पुलिस के पास जाता है और मामले में केस दर्ज करवाता है. मगर छात्रा और उसके परिवार को निराशा ही हाथ लगती है, क्योंकि पुलिस किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती और कोई भी गिरफ्तार नहीं किया जाता.