'हिंदुओं को अपने घरों में तलवार रखनी चाहिए...' सूर्या हत्याकांड के बाद असद एनकाउंटर पर पड़ोसी जावेद खान ने तोड़ी चुप्पी!
Surya Chauhan Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर अब उसके पड़ोसी जावेद खान का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

असद का पड़ोसी जावेद खान
Asad Encounter Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर को लेकर अब उसके पड़ोसी जावेद खान का बयान सामने आया है. जावेद उसी मकान के एक फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं, जहां असद का परिवार भी रहता है. जावेद खान ने कहा कि असद द्वारा सूर्या की हत्या करना बेहद गलत घटना रही. उन्होंने कहा कि असद का एनकाउंटर ऐसे लोगों के लिए एक सबक की तरह है, जो इस तरह की हरकतें करते हैं. उनके मुताबिक इस मामले में पुलिस ने जो कार्रवाई की, वह होनी ही चाहिए थी.
