गाजियाबाद में चोरी करने आए बदमाश का सिर शटर में फंस गया, खुद पुलिस ने इस तरीके से बचाई उसकी जान
Thief Stuck in Shutter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चोरी करने पहुंचा एक चोर दीवार और शटर के बीच बुरी तरह फंस गया. गर्दन फंसने के कारण वह घंटों तड़पता रहा जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
ADVERTISEMENT

Thief Stuck in Shutter
Thief Stuck in Shutter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चोर चोरी के इरादे से एक क्लीनिक में घुसने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसका पासा उल्टा पड़ गया. वह दीवार और शटर के बीच के सकरे गैप में इस तरह फंसा कि उसकी गर्दन तक जाम हो गई. आखिर में खुद को बचाने के लिए उसे खुद ही शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाना पड़ा.