लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में भरभराकर गिर पड़ी ईंट भट्टे की दीवार, मलबे में दबकर दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत

बागपत के गौना गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबे चार मजदूरों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र के गौना गांव में मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया. इस गांव के ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर भट्टे की ग्रिड दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे में चार मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.