लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में भाई दूज के मौके पर पति ने मायके जाने से रोका तो पत्नी ने बेटे प्रतीक संग पी लिया जहर, दोनों ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भैया दूज पर मायके जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी में झगड़े के बाद महिला ने अपने 9 वर्षीय बेटे को कीटनाशक पिलाया और खुद भी जहर खा लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भैया दूज के दिन मायके जाने की जिद एक महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे की मौत का कारण बन गई. पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने अपने बेटे को कीटनाशक पिलाकर खुद भी जहर खा लिया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है.