लेटेस्ट न्यूज़

मामी से प्यार में मामा की हत्या, चचेरी बहन से लव मैरिज... सास-साले की हत्या करने वाले अफसर का हुआ एनकाउंटर

Bareilly Double Murder Update: पंचायत में सास और साले की हत्या करने वाला अफसर उर्फ बौरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर. आरोपी ने 16 साल की उम्र में अपने मामा का भी कत्ल किया था.

ADVERTISEMENT

Afsar urf Baura
Afsar urf Baura
social share
google news

Bareilly Double Murder Update: उत्तर प्रदेश के बरेली में साले और सास की बेरहमी से हत्या करने वाला खूंखार अपराधी अफसर उर्फ बौरा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है. आरोप है कि बरेली की इज्जतनगर पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे गोली मार दी. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.